What Attracts Women : लड़कियों को पसंद आते हैं ऐसे लड़के
अक्सर लड़कों का यह सवाल होता है कि लड़कियों को कैसे पुरुष पसंद आते हैं? लड़कियों को लेकर यह बात की जाती है कि उन्हें समझना आसान नहीं, लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है। आइए जानते हैं कैसे?
अक्सर लड़कों का यह सवाल होता है कि लड़कियों को कैसे पुरुष पसंद आते हैं? लड़कियों को लेकर यह बात की जाती है कि उन्हें समझना आसान नहीं, लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं है। आइए जानते हैं कैसे?
कोई लड़का किसी लड़की को किस तरह से अप्रोच कर रहा है और कैसे शुरुआती बात हो रही है यह अट्रैक्शन की पहली सीढ़ी होगी। यकीनन यहां लुक्स भी मायने रखते हैं अगर किसी का चेहरा और पर्सनैलिटी बहुत खूबसूरत है, तो उसे अच्छा लगेगा ही।
ऐसे लड़के जो फाइनेंशियली और इमोशनली इंडिपेंडेंट दिखते हैं, वो लड़कियों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं। फिल्मों से परे, मैन चाइल्ड वाला लॉजिक असल जिंदगी में मायने नहीं रखता है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद हैं
लड़कों के मामले में ऐसी धारणा है कि वो अपने इमोशन्स ज्यादा बेहतर तरीके से बता नहीं पाते हैं। अगर किसी लड़की को ऐसा लड़का मिलता है जो अपनी भावनाओं को ठीक से बता पाए, तो उसे दिक्कत महसूस नहीं होती है।
जरूरी नहीं कि लड़का बहुत ज्यादा जिम जाए या फिर एकदम मॉडल जैसी बॉडी बनाए, लेकिन लड़के का फिट होना बहुत जरूरी है। लड़कियों को मोटे और बेडौल लड़कों से ज्यादा फिट लड़के पसंद आते हैं।
लड़कियां कॉन्फिडेंस देखकर भी अपने से बड़े उम्र के लड़को को पसंद कर लेती हैं। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां खुद को सेफ महसूस करती हैं और उन्हें अपना दिल दे बैठती हैं।
कई लड़कियां फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के कारण भी अपने से बड़े उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं। वो फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस होते हैं और लड़कियों के खर्चों को आसानी से उठा सकते हैं।
बड़े उम्र के लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है ऐसे में लड़कियों को यह काफी ज्यादा पसंद आता हैं। यह भी एक वजह है जिसके कारण लड़कियां बड़े उम्र के लड़कों को पसंद करती हैं।