इन वजहों से बढ़ जाता है महिलाओं का वज़न, आप भी जानिए
आज ज्यादातर महिलायें अपने बढ़ते वज़न से परेशान है और इसी के लिए महिलाएं तरह तरह के तरीके अपनाती है | आज हम आपको ऐसी वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सबसे ज्यादा वज़न बढ़ता है
आज ज्यादातर महिलायें अपने बढ़ते वज़न से परेशान है और इसी के लिए महिलाएं तरह तरह के तरीके अपनाती है | आज हम आपको ऐसी वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सबसे ज्यादा वज़न बढ़ता है
आजकल लगभग हर इंसान बढ़ते मोटापे की वजह से परेशान है। खासतौर से महिलाओं के बीच तो मोटापे की शिकायत और भी ज्यादा बढ़ गई है। कई बार अचानक तेजी से महिलाओं का वेट गेन होने लगता है। इसके पीछे की पांच खास वजहें आज जानते हैं।
आज के समय में लगभग हर तीसरी-चौथी महिला अपने तेजी से बढ़ते वजन को लेकर परेशान है। कई बार तो उन्हें समझ में ही नहीं आता कि उनके बढ़ते वजन के पीछे की वजह क्या है।
आखिर क्यों इतनी तेजी से उनका वजन बढ़ता जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि महिलाओं के बढ़ते वजन के पीछे की कुछ खास वजह होती है। आइए जानते हैं इन्ही में से कुछ जरूरी कारणों के बारे में।
वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह होती है गलत खान-पान। पूरे परिवार की हेल्थ का ध्यान रखने वाली महिलाएं अक्सर अपने खान-पान में लापरवाही कर जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर रात में तली-भुनी चीजें खाना, पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इसकी वजह से मोटापे के साथ कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी बढ़ने लगती है।
महिलाएं ऑफिस जाती हों या एक होम मेकर हों काम का बोझ उनके ऊपर सबसे ज्यादा होता है। उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां होती है, जिसकी वजह से उन पर मेंटल प्रेशर भी रहता है। ऐसे में स्ट्रेस होना लाजमी है। इसी स्ट्रेस की वजह से भी शरीर का वजन बढ़ने लगता है क्योंकि स्ट्रेस की वजह से शरीर में 'कोर्टिसोल' हार्मोन बढ़ने लगता है। ऐसे में महिलाओं को अपने लिए कुछ वक्त निकाल कर सेल्फ केयर पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
वचन बढ़ने की एक वजह फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। दिन भर एक ही जगह पर बैठे रहने या लेटे रहने से भी वजन बढ़ जाता है। लेडीज घर का काम तो आसानी से कर लेती है। लेकिन समय ना मिलने के कारण इसके अलावा कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पातीं। जबकि शरीर को फिट रखने के लिए सिर्फ घर के काम कर लेना ही जरूरी नहीं है, बल्कि एक्सरसाइज, योगा और वॉक करना भी जरुरी है।
वजन बढ़ने की एक और वजह नींद की कमी भी है। प्रॉपर नींद ना लेने की वजह से भी शरीर का वजन बढ़ने लगता है। दरअसल नींद पूरी न होने की वजह से शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस होने लगता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और भूख अधिक लगने लगती है । इन सभी कारणों से शरीर का वजन बढ़ने लगता है।