इस देश में जाकर आप हो जायेंगे रईस, घूमने के लिए है खास जगहें
आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर जाकर आप एक रईस बन जायेंगे और इस देश में घूमने के लिए बहुत सारी खास जगहें भी है | आइये जानते हैं
आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर जाकर आप एक रईस बन जायेंगे और इस देश में घूमने के लिए बहुत सारी खास जगहें भी है | आइये जानते हैं
अगर विदेश घूमना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमकर आपको अमीरों वाली फीलिंग जरूरी आएगी। क्योंकि इस देश में भारतीय रुपए का मूल्य ज्यादा है। आइए जानते हैं इस देश के बारे में और यहां कहां-कहां घूमने जा सकते हैं जैसी जानकारी।
ऐसी धारणा है कि भारत से बाहर किसी भी देश को घूमने जाएं, तो वहां काफी पैसा खर्च होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको साउथ एशिया के एक देश वियतनाम के बारे में बताने जा रहे है, जहां घूमने के लिए लाखों रुपए का खर्चा करने की जरूरत नहीं है। वियतनाम की गिनती उन देशों में होती है, जहां कोई भी व्यक्ति सस्ते में घूम सकता है।
जब आप वियतनाम घूमने जाएंगे,तो जाहिर है आप वहां के पैसे इस्तेमाल करेंगे। बता दें, भारतीय 1 रुपए के बदले आपको वियतनाम में 299 वियतनामी डोंग मिल जाएंगे। भारतीय रुपयों को डोंग में बदलने के बाद आप घूमना-फिरना शुरू कर सकते हैं।
लगभग 1,500 वर्ग किलोमीटर में फैली इस फेमस खाड़ी में, जहां 1,969 कार्स्ट और चूना पत्थर के द्वीप हैं, 500 मिलियन सालों का इतिहास दर्शाते हैं। बता दें, ये प्लेस वियतनाम का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर बनी गुफाओं को करीब से देखने के लिए कयाक या जंक बोट किराए पर लेकर जाते हैं।
वियतनाम में "गोल्डन ब्रिज" काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है। दुनियाभर के टूरिस्ट के लिए ये साल 2018 में शुरू हुआ था। गोल्डन ब्रिज वियतनाम के बा-ना हिल्स पर समुद्र तल से 3,280 फीट की ऊंचाई पर बना है। इस ब्रिज पर रोज पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। कमाल की बात ये है, इस ब्रिज का रंग सोने की तरह गोल्डन है। इसका डिजाइन एकदम अनोखा है।
अगर आप वियतनाम की संस्कृति करीब से देखना चाहते हैं, तो वियतनाम की राजधानी हनोई से मै चाउ के लिए निकल पड़िए। ये 135 किमी. की दूरी पर है। मै चाउ वियतनाम का एक छोटा-सा गांव है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण ये जगह लोगों को अपनी ओर खींचती है। मै चाउ के चारों तरफ हरे-भरे पहाड़ और जंगल हैं, जिनको देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इसी के साथ आप यहां की लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं।
वियतनाम आप फ्लाइट से जा सकते हैं। आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए फ्लाइट्स आराम से मिल जाएगी। दिल्ली से वियतनाम पहुंचने में 4-5 घंटे का समय लगता है। अगर आप फ्लाइट्स सस्ती चाहते हैं, तो आपको सही समय पर टिकट की बुकिंग करनी होगी। ऑन द स्पॉट बुकिंग करने पर अक्सर टिकट महंगी मिलती है।