बिना पैसे खर्च किए घूम लेंगे भारत की ये खूबसूरत जगहें
भारत में हर तरह के लोगों के लिए घूमने फिरने के लिए बहुत कुछ है। हम यहां आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बहुत कम पैसे खर्च कर जिन्दगी के असली मजे ले सकेंगे।
भारत में हर तरह के लोगों के लिए घूमने फिरने के लिए बहुत कुछ है। हम यहां आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बहुत कम पैसे खर्च कर जिन्दगी के असली मजे ले सकेंगे।
बजट में घूमने फिरने के लिए ऋषिकेश बहुत अच्छी जगह हे। इसे दुनिया की योग राजधानी भी कहा जाता है। अध्यात्म और खेल के प्रति उत्साही लोगों के लिए ऋषिकेश उनका फेवरेट डेस्टिनेशन होता है।
हिमाचल में कई हिल स्टेशनों में से एक है मैकलॉडगंज। यहां का त्रिउंड ट्रेक और बर्फ से ढंकी धौलाधार पर्वतमाला का नजारा देखने ही लोग यहां दूर दूर से आते हैं।
उदयपुर भारत का सबसे आकर्षक शहर है। झीलों की नगरी के नाम से जाना जाने वाला राजस्थान का यह शहर देशी और विदेशी लोगों का फेवरेट है। यहां आकर आप फुल रोमांस भी कर सकते हैं, वो भी बहुत सस्ते में।
गोवा सुनने में ही सबसे ज्यादा महंगी जगह लगती है। लेकिन ऐसा नहीं है। जब बात घूमने की हो, तो कम बजट में घूमने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है।
वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। इसे बनारस और काशी भी कहते हैं। यहां पवित्र नदी गंगा बहती है, इसलिए यह लोगों के बीच ज्यादा मशहूर है।
हरी भरी हरियाली और चाय के बागानों से घिरा दार्जिलिंग जन्नत से कम नहीं लग है। ये सस्ती जगहों में ये सबसे बेस्ट प्लेस साबित हो सकती है। माउंट कंचनजंगा के शानदार नजारे को देखने से लेकर, गर्मा गर्म देसी चाइनीज खाने तक, दार्जीलिंग बेस्ट जगहों में से एक है।
हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए ये सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। यहां कि वादियों से आपको प्यार हो जाएगा। कसोल कुल्लू से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो ये जगह बेस्ट है।